aisee haseen chaandanee pahale kabhee na thee

Title:aisee haseen chaandanee pahale kabhee na thee Movie:Dard Singer:Kishore Kumar Music:Khaiyyam Lyricist:Naqsh Lyallpuri

English Text
देवलिपि


ऐसी हसीन चाँदनी पहले कभी न थी -२
( शामिल है इसमें आपके ) -२ चेहरे का नूर भी
ऐसी हसीन चाँदनी ...

ज़ुल्फ़ें हैं या घटाओं की परछाइयाँ सी -२
आँखों में नीली झील की गहराइयाँ सी
लब हैं कली गुलाब की रूप चम्पई -२
ऐसी हसीन चाँदनी ...

कीजे मेरा ख़्याल अजी कुछ तो सोचिए -२
अपनी निग़ाह अपने तबस्सुम को रोकिए
हद से गुज़रती जाए है दीवानगी मेरी -२
ऐसी हसीन चाँदनी ...

तनहाइयों का प्यार से दामन सजाइए -२
तड़पा लिया सता लिया अब आ भी जाइए
कब से इन्तज़ार में बाँहें खुली हुई -२
ऐसी हसीन चाँदनी ...