-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
amr^it aur zahar donon hain tere phoolon se bhee pyaar
Title:amr^it aur zahar donon hain tere phoolon se bhee pyaar Movie:Nastik Singer:Lata Mangeshkar Music:C Ramchandra Lyricist:Pradeep
अमृत और ज़हर दोनों हैं सागर में एक साथ
मन्थन का अधिकार है सब को फल प्रभु तेरे हाथ
तेरे फूलों से भी प्यार
तेरे कांटों से भी प्यार
जो भी देना चाहे दे दे करतार
दुनिया के तारणहार
तेरे फूलों से भी प्यार ...
चाहे सुख दे या दुख, चाहे खुशी दे या ग़म -२
मालिक जैसे भी रखेगा वैसे रह लेंगे हम
मालिक रह लेंगे हम
चाहे हँसी भरा संसार दे या आँसुओं की धार
जो भी देना चाहे दे दे करतार
दुनिया के तारणहार थ्रेदोत्स
हम को दोनों हैं पसंद तेरी धूप और छाँव -२
दाता किसी भी दिशा में ले चल ज़िंदगी की नाव
ले चल ज़िंदगी की नाव
चाहे हमें लगा दे पार डुबा दे चाहे हमें मंझधार
जो भी देना चाहे दे दे करतार
दुनिया के तारणहार ...