-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
andhe kee laathee too hee hai
Title:andhe kee laathee too hee hai Movie:Dhoop Chhaaon/ Bhagya Chakra Singer:K L Saigal Music:R C Boral Lyricist:Pt Sudarshan
दिल के फफोले जल उठे सीने के दाग से
इस घर को आग लग गई घर के चिराग से
अंधे की लाठी तू ही है, तू ही जीवन उजियारा है (२)
तू ही आकर सम्भाल प्रभू तेरा ही एक सहारा है (२)
अंधे की लाठी तू ही है, तू ही जीवन उजियारा है (२)
दुःख दर्द की गठड़ी सर पर है पग-पग पर गिरने का डर है (२)
परमेश्वर अब पथ राख तू ही (२)
तू ही पथ राखनहारा है (२)
अंधे की लाठी तू ही है
तू ही जीवन उजियारा
जिन पर आशा थी छोड़ गये
बालू के घरोंदे फोड़ गये
मुँह मोड़ गये, मन तोड़ गये (२)
अब जग में कौन हमारा है (३)
अंधे की लाठी तू ही है, तू ही जीवन उजियारा