anjalee anjalee pushpaanjalee

Title:anjalee anjalee pushpaanjalee Movie:Tu Hi Mera Dil Singer:S P Balasubramaniam Music:A R Rahman Lyricist:P K Mishra

English Text
देवलिपि


अंजली अंजली पुष्पाँजली

फूलों से देता हूँ पुष्पाँजली

कदमों में तेरे है स्वराँजली

गीतों में गाता हूँ गीताँजली

चाहत ये तेरी है कविताँजली

चाहतों भरा होगा भोला सा दिल तेरा

देखूँ तुझे तो जानम धड़के ये दिल मेरा

जिस दिन से मन में बजी चाहतों की बाँसुरी

उसी दिन से सपनों की ये खिलने लगी चाँदनी

ज़िंदगी की ये बहारें मिली हैं मुझे

प्यार की ये मंज़िलें भी मिली हैं मुझे

अंजली अंजली तू ही मेरी रागिनी

संगीत-लहरी से ये मन मेरा डोलता

प्यार भरी रागिनी से तन मेरा डोलता

आज क्यूँ लगता है की जादू कोई हो गया

दिल मेरा मीठे-मीठे सपनों में खो गया

सरगम की प्यारी प्यारी धुन के लिये

मीठे-मीठे लहरों के सुर के लिये

चाहतें बंदगी सुर में है ज़िंदगी

फूलों से भरी है पुष्पाँजली

तुम को लहरोँ की नृत्याँजली

गीतो में भरी है गीताँजली

कवियों को ये मेरी कविताँजली

देखा तुझे जब से सनम हम तेरे हो चले

चाहेंगे हमेशा तुझे ये भि ज़रा सोच ले

कैसे ये प्यार होता तेरे बिना यहाँ

अगर तू नही सजनी कविता नही यहाँ

चंद्रमा की चाँदनी सी तू है प्रिया

फूलों की फुलवारी सी तू है प्रिया

अंजली अंजली तू ही मेरी रागिनी