anuraadhaa o anuraadhaa gokul se gaye giradhaaree

Title:anuraadhaa o anuraadhaa gokul se gaye giradhaaree Movie:Vidyapati Singer:K C Dey Music:R C Boral Lyricist:Kedar Sharma

English Text
देवलिपि


अनुराधा
ओ अनुराधा
क्यूँ री पगली
अरी इस तरह रोने से क्या होगा
ओ
तुम आँसू पोँछ रही हो
मगर मुझे हिचकियों की अवाज़ तो सुनाई दे रही है
अच्छा सुनो तुम्हें एक कहानी सुनाऊँ
बहोत दिन हुये एक बार

गोकुल से गये गिरधारी -२
हुई सूनी नगरी सारी
गोकुल से गये गिरधारी

जित देखो उत छाई उदासी रोवत है नर-नारी -२
गोकुल से गये गिरधारी

गिरधारी तो गोकुल से चले गये
जो वृन्दावन वाले थे उनका क्या हाल हुआ

नैनन नीर न चैन जिया में -२
शोक हुआ अती भारी -२

और गोपियों की हालत तो और भी ख़राब थी
बिचारी कहती थी

कैसे जाऊँ जमुना जल भरने
कैसे जाऊँ जमुना
जमुना जल भरने
कैसे जाऊँ जमुना जल भरने
तट पे न आज मुरारी -२

मगर सबसे ज़्यादा दुख जानती हो किसे हुआ था
अनुराधा जैसी एक राधा थी
बिचारी
बिचारी रो-रो कर कहती थी

कान्ह-कान्ह हर आन रटत मन -२
भूलत नाहीं बिहारी -२
कहे बिद्यापती मधुसूदन ने
राधे
राधे मन से बिसारी -२