apane bhayyaa ko naach nachaaoongee

Title:apane bhayyaa ko naach nachaaoongee Movie:Bandhan Singer:Leela Chitnis, Suresh Music:Saraswati Devi Lyricist:Pradeep

English Text
देवलिपि


( अपने भय्या को नाच नचाऊँगी
नाच नचाऊँगी ) -२
सारी दुनिया में धूम मचाऊँगी
नाच नचाऊँगी
अपने भय्या को नाच नचाऊँगी
नाच नचाऊँगी

देखो मान जावो दीदी न छेड़ो मुझे
मैं जरूर सिंगार सजाऊँगी
नाच नचाऊँगी

तुमसे न बोलूँ
क्यूँ मेरे भैया
हरगीज़ न बोलूँ
सुनो तो भैया
नाचते थे क्रिष्ण कन्हैया
तुम भी नाचो
घूँघट को काढ़ मैं डिम-डिम-डिम डमरू बजाऊँगी
नाच नचाऊँगी
अपने भय्या को नाच नचाऊँगी
नाच नचाऊँगी

लहंगा पहनाऊँगी चुनरी उढाऊँगी
दीदी बुरी मेरी दीदी बुरी
झूमर पहनाऊँगी कंगन पहनाऊँगी
दीदी बुरी ये मेरी दीदी बुरी ये
रुनुन झुनुर झुनुर झाँझर पहनाऊँगी
माथे पे बिंदिया लगाऊँगी
नाच नचाऊँगी
अपने भय्या को नाच नचाऊँगी
नाच नचाऊँगी

दीदी तुम शैतानी करो ना
अपनी ही मन-मानी करो ना
तुम भी आना-कानी करो ना
भैया आना-कानी
वरना कान ऊमेठूँगी मैं तेरे
वरना कान ऊमेठूँगी मैं और
हल्की सी चपत जमाऊँगी
नाच नचाऊँगी
अपने भय्या को नाच नचाऊँगी
नाच नचाऊँगी