apane maulaa kee main jogan banoongee

Title:apane maulaa kee main jogan banoongee Movie:Yahoodi Ki Ladki Singer:Ratanbai Music:Pankaj Mullick Lyricist:unknown

English Text
देवलिपि


अपने मौला की मैं जोगन बनूंगी
जोगन बनूंगी वियोगन बनूंगी

कोई जावे मस्जिद अन्दर, कोई जावे मन्दर
हमने तेरा जलवा देखा प्यारे दिल के अन्दर
मौला की मैं जोगन बनूंगी ...

तेरे इश्क़ में पहनी कफ़नी, छोड़ा जेवर गहना
तू जिस रंग में खुश हो प्यारे उसी रंग में रहना
मौला की मैं जोगन बनूंगी ...

कोयल बनके बन-बन ढूँढ़ा, बुलबुल बनके गुलशन
कलियाँ कलियाँ तुझको ढूँढ़ा बन के तेरी नागन
मौला की मैं जोगन बनूंगी ...