apanee baanhon par kuchh bhee naheen hai teraa mol

Title:apanee baanhon par kuchh bhee naheen hai teraa mol Movie:Maayaa Baazaar Singer:Mohammad Rafi Music:Chitragupt Lyricist:Indeevar

English Text
देवलिपि


अपनी बाँहों पर है तुझको क्यूँ इतना अभिमान
तेरे जैसे लाखों देखे बड़े बड़े बलवान
कुछ भी नहीं है तेरा मोल
बोलो ना बड़े बोल
खिलौना तू माटी का

गरज रहा है बरस रहा है ज़िद तूने किस बात पर बाँधी
क्यूँ है पागल मूरख बादल तुझको उड़ा ले जाएगी आँधी
सेर को मिलते सवा सेर लगे ना यहाँ देर
खिलौना तू माटी का ...

इतना क्यों इतराता है हँसती है जब भाग्य की रेखा
तू छोटा सा दीपक है रे तूने कभी सूरज भी है देखा
झूठे नशे में तू चूर टूटेगा ये ग़रूर
खिलौना तू माटी का ...