-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
apanee nazaron se bahut door naa apanaa thaa jo kal
Title:apanee nazaron se bahut door naa apanaa thaa jo kal Movie:Jeewan Rekhaa Singer:Mukesh Music:J Jagdish Lyricist:Dev Kohli
अपनी नज़रों से बहुत दूर छुपा दूँ खुद को
जी में आता है कि कहीं रख के भुला दूँ खुद को
न अपना था जो कल गुज़रा जो अब है वो है ग़ैरों का
नहीं उम्मीद अब कोई कल हमारा भी क्या होगा -२
बड़ी रानाइयाँ होंगी जहाँ में हम नहीं होंगे
हमारे एक न होने से फ़साने कम नहीं होंगे
हमारा आज चर्चा है तो कल औरों का फिर होगा
ना अपना था ...
उजड़ने को है फिर महफ़िल नई आबाद कर लेना
नई बुनियाद जब रखो हमें भी याद कर लेना
दुखाना दिल को न हरगिज़ दुखाकर दिल को क्या होगा
ना अपना था ...