-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
apanee ulfat pe to kitanaa achchhaa hotaa
Title:apanee ulfat pe to kitanaa achchhaa hotaa Movie:Sasural Singer:Lata Mangeshkar, Mukesh Music:Shankar, Jaikishan Lyricist:Hasrat Jaipuri
मु : अपनी उल्फ़त पे ज़माने का न पहरा होता
तो कितना अच्छा होता -२
ल : प्यार की रात का कोई न सवेरा होता
तो कितना अच्छा होता -२
मु : अपनी उल्फ़त पे ...
पास आकर भी बहुत दूर बहुत दूर रहे
एक बन्धन में बँधे फिर भी तो मजबूर रहे
मेरी राहों में न उलझन का अँधेरा होता
तो कितना अच्छा होता -२
ल : दिल मिले आँख मिली प्यार न मिलने पाए
बाग़बाँ कहता है दो फूल न खिलने पाएँ
अपनी मंज़िल को जो काँटों ने न घेरा होता
तो कितना अच्छा होता -२
मु : अजब सुलगती हुई लकड़ियाँ हैं जग वाले
ल : मिलें तो आग उगल दें कटें तो धुआँ करें
दो : अपनी दुनिया में भी सुख चैन का फेरा होता
तो कितना अच्छा होता -२
अपनी उल्फ़त पे ...