-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
aramaan machal rahe hain dil-e-beqaraar men - - rafi
Title:aramaan machal rahe hain dil-e-beqaraar men - - rafi Movie:non-Film Singer:Mohammad Rafi Music:Jamal Sen Lyricist:Hakeem Yusuf Jhunjhunvi
(अरमाँ मचल रहे हैं दिल-ए-बेक़रार में)-२
अबके बरस भी आप न आए बहार में
(अपनों को ग़ैर ग़ैर को अपना समझ लिया)-२
क्या क्या फ़रेब खाए तेरे ऐतबार में
(तक़दीर का है न दोश न उनकी कोई ख़ता)-२
दिल ही नहीं रहा है मेरा इख़्तियार में
(ज़ालिम क़दम संभाल के रखना ख़ुदा गवाह)-२
सजदे बिछे हुए हैं तेरी रहगुज़ार में
अरमाँ मचल रहे हैं दिल-ए-बेक़रार में