-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:are re are ye kyaa huaa mainne na ye jaanaa Movie:Dil To Paagal Hai Singer:Lata Mangeshkar, Chorus, Udit Narayan Music:Uttam Singh Lyricist:Anand Bakshi
को: हा हा
ल: अरे रे अरे ये क्या हुआ मैंने न ये जाना
अरे रे अरे बन जाए ना कहीं कोई अफ़साना
उ: अरे रे अरे कुछ हो गया कोई न पहचाना
अरे रे अरे बनता है तो बन जाए अफ़साना
को: हा हा
उ: हाथ मेरा थाम लो साथ जब तक हो
बात कुछ होती रहे बात जब तक हो
सामने बैठे रहो तुम रात जब तक हो
ल: अरे रे अरे ये क्या हुआ मैंने न ये जाना
नाम क्या दें क्या कहें दिल के मौसम को
आग जैसे लग गई आज शबनम को
ऐसा लगता है किसी ने छू लिया हमको
को: अरे रे अरे ये क्या हुआ
ल: मैंने न ये जाना
को: अरे रे अरे बन जाए ना
ल: कहीं कोई अफ़साना
को: अरे रे अरे कुछ हो गया
उ: कोई न पहचाना
को: अरे रे अरे बनता है तो
उ: बन जाए अफ़साना
ल: तुम चले जाओ ज़रा हम स.म्भल जाएं
धड़कनें दिल की कहीं ना मचल जाएं
वक़्त से आगे कहीं ना हम निकल जाएं
उ: अरे रे अरे कुछ हो गया कोई न पहचाना
हममें तुममें कुछ तो है कुछ नहीं है क्या
और कुछ हो जाये तो कुछ यक़ीं है क्या
देख लो ये दिल जहाँ था ये वहीं है क्या
को: अरे रे अरे ये क्या हुआ
उ: मैंने न ये जाना
को: अरे रे अरे बन जाए ना
उ: कहीं कोई अफ़साना
को: अरे रे अरे कुछ हो गया
ल: कोई न पहचाना
को: अरे रे अरे बनता है तो
ल: बन जाए अफ़साना
को: ल ल ल ल
ल: याद कुछ आता नहीं ये हुआ कबसे
हो गया मुश्क़िल छुपाना राज़ ये सबसे
तुम कहो तो माँग लूँ मैं आज कुछ रब से
को: अरे रे अरे ये क्या हुआ
ल: कोई न पहचाना
को: अरे रे अरे बनता है तो
ल: बन जाए अफ़साना
को: आ आ आ आ
उ: सामने हैं रास्ते हम गुज़र जायें
या किसी के वास्ते हम ठहर जायें
अब यहाँ तक आ गये हैं अब किधर जायें
को: अरे रे अरे कुछ हो गया
उ: कोई न पहचाना
को: अरे रे अरे बनता है तो
उ: बन जाए अफ़साना
को: आ आ आ आ