-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
ashaar mere yoon to zamaane ke liye hain - - mukesh
Title:ashaar mere yoon to zamaane ke liye hain - - mukesh Movie:non-Film Singer:Mukesh Music:Khaiyyam Lyricist:Jaan Nisar Akhtar
अशयार मेरे यूं तो ज़माने के लिये हैं
कुछ शेर फ़कत उनको सुनाने के लिये हैं
अब ये भी नहीं ठीक कि हर दर्द मिटा दें
कुछ दर्द कलेजे से लगाने के लिये हैं
आँखों में जो भर लोगे तो कांटों से चुभेंगें
ये ख्वाब तो पलकों पे सजाने के लिये हैं
देखूं तेरे हाथों को तो लगता है तेरे हाथ
मन्दिर में फ़कत दीप जलाने के लिये हैं
सोचो तो बड़ी चीज़ है तहजीब बदन की
वरना तो बदन आग बुझाने के लिये है