ashkon ne jo paayaa hai

Title:ashkon ne jo paayaa hai Movie:Chandi Ki Deewar Singer:Talat Mehmood Music:N Dutta Lyricist:Sahir Ludhianvi

English Text
देवलिपि


अश्कों ने जो पाया है वो गीतों में दिया है
इस पर भी सुना है कि ज़माने को गिला है

जो तार से निकली है वो धुन सब ने सुनी है
जो साज़ पे गुज़री है वो किस दिल को पता है
अश्कों ने जो पाया है ...

हम फूल हैं औरों के लिये लाये हैं खुशबू
अपने लिये ले दे के बस इक दाग़ मिला है
अश्कों ने जो पाया है ...