-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
ashkon se teree hamane tasveer banaaee hai
Title:ashkon se teree hamane tasveer banaaee hai Movie:Dekh Kabira Roya Singer:Asha Bhonsle Music:Madan Mohan Lyricist:Rajinder Krishan
अश्कों से तेरी हमने तस्वीर बनाई है -२
रो-रो के मुहब्बत की तक़दीर बनाई है
अश्कों से तेरी ...
आँखों में लिया पानी पलकों से सँवारा है
और ख़ून-ए-जिगर देकर हर नक़्श उभारा है
मिलने की सनम तुझसे तदबीर बनाई है -२
रो-रो के मुहब्बत ...
तड़पाएगी जब दिल को सावन की हसीं रातें
तनहाई में कर लेंगे तस्वीर से दो बातें
दीवाने ने ख़ुद अपनी ज़ंजीर बनाई है -२
रो-रो के मुहब्बत ...