-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:atakan batakan dahee chatokan raajaa gae dillee Movie:Barood Singer:Lata Mangeshkar, Honey Irani Music:Khaiyyam Lyricist:Hasrat Jaipuri
अटकन बटकन दही चटोकन राजा गए दिल्ली
सात कटोरी लाये
एक कटोरी टूट गई
मुन्ने का दिल लूट गई -२
चन्दा की गेंद तुझे ला दूँगी मुना
ला दूँगी मुना
बिजली का बल्ला मँगा दूँगी मुन्ना
मँगा दूँगी मुन्ना
मुन्ना मेरा ले लेगा
फिर तो घर में खेलेगा -२
गेंद लोगे या बला
बल्ला
जुग-जुग जियो मेरे लल्ला
अटकन बटकन दही चटोकन राजा गए दिल्ली
सात कटोरी लाये
एक कटोरी टूट गई
मुन्ने का दिल लूट गई -२
बादल का हाथी हवाओं का घोड़ा
हवाओं का घोड़ा
बैठेगा मुन्ना ल्गायेगा कोड़ा
ल्गायेगा कोड़ा
हाथी फिर तो झूमेगा
देश देश में घूमेगा -२
घोड़ा लोगे या हाथी
हाथी
मैं मुन्ने की साथी
अटकन बटकन दही चटोकन राजा गए दिल्ली
सात कटोरी लाये
एक कटोरी टूट गई
मुन्ने का दिल लूट गई -२
तारों की झिलमिल टोपी बना के
टोपी बना के
शबनम के मोती उसमें लगा के
उसमें लगा के
तुझको मैं पहनाऊँगी
तेरा ब्याह रचाऊँगी -२
मोती लोगे या तारा
तारा
मेरा लाल बड़ा ही प्यारा
अटकन बटकन दही चटोकन राजा गए दिल्ली
सात कटोरी लाये
एक कटोरी टूट गई
मुन्ने का दिल लूट गई -२
अटकन बटकन दही चटोकन राजा गए दिल्ली
सात कटोरी लाये
एक कटोरी टूट गई
मुन्ने का दिल लूट गई -२