baabul bhee roe betee bhee roe

Title:baabul bhee roe betee bhee roe Movie:Ameeree Ghareebee Singer:Kavita Krishnamurthy Music:Laxmikant, Pyarelal Lyricist:Anand Bakshi

English Text
देवलिपि


बाबुल भी रोए बेटी भी रोए माँ के कलेजे के टुकड़े होंए
कैसी अनहोनी वो रीत निभाई कोई जन्म दे कोई ले जाए
बाबुल भी रोए ...

हमने लाड़ों से जिसको पाला आज उसी को घर से निकाला
हम क्या चीज़ हैं राजे महाराजे बेटी को घर में रख ना पाए
बाबुल भी रोए ...

पीछे रह गया प्यार पुराना आगे जीवन पथ अन्जाना
साथ दुआएं ले जा सबकी और तो कोई साथ न आए
बाबुल भी रोए ...

भाई बहन की बिछड़ी जोड़ी रह गईं दिल में यादें थोड़ी
जाने ये तक़दीर निगोड़ी फिर कब बिछुड़ी प्रीत मिलाए
बाबुल भी रोए ...

ये हाथों की चन्द लकीरें इनमें लिखीं सबकी तक़दीरें
कागज़ हो तो फाड़ के फेंकूं उस का लिखा कौन मिटाए
बाबुल भी रोए ...