baabul kaa ghar chhod ke betee piyaa ke ghar chalee

Title:baabul kaa ghar chhod ke betee piyaa ke ghar chalee Movie:Sainik Singer:Kumar Sanu, Alka Yagnik Music:Nadeem, Shravan Lyricist:Sameer

English Text
देवलिपि


अ : बाबुल का घर छोड़ के बेटी पिया के घर चली -२
ये कैसी घड़ी आई है मिलन है जुदाई है -२
कु : बाबुल का घर ...

अ : बचपन के वो खेल खिलौने छोड़ के सब जाएगी
वो राजा रानी की कहानी याद बहुत आएगी
रोकर भी ममता की कीमत कैसे चुका पाएगी
बाबुल का घर ...

कु : मैका है दो दिन का बसेरा कौन यहाँ रह पाए
बिन बेटी का बाप भी देखो बेटी का ब्याह रचाए
रोके रुके ना आँसू की धारा आँख छलकती जाए
बाबुल का घर ...
अ : बाबुल का घर ...