baadal barasaa piyaa naheen jab gaanv men - - chandan das

Title:baadal barasaa piyaa naheen jab gaanv men - - chandan das Movie:non-Film Singer:Chandan Das Music:Chandan Das Lyricist:unknown

English Text
देवलिपि


बादल बरसा गली-गली हैं झूलों के त्योहार
बिन साजन मैं किसे सुनाऊँ पायल की झंकार
मैं क्या जानूँ किसने इसमें बाँधा है ताबीज़
आते जाते छेड़े मुझको बूढ़ा हार-सिंगार

पिया नहीं जब गाँव में
आग लगे सब गाँव में

कितनी मीठी थी इमली
साजन थे जब गाँव में

उनके जाने की तारीख़
दंगल था जब गाँव में

लिखने वाले आगे लिख
लौटोगे कब गाँव में

मन का सौदा मन के मोल
कैसा है मज़हब गाँव में