baadal chaandee barasaaye runajhun runajhun

Title:baadal chaandee barasaaye runajhun runajhun Movie:Saaz Singer:Devaki Pandit, Jyotsna Hardikar Music:Bhupen Hazarika Lyricist:Javed Akhtar

English Text
देवलिपि


बादल चाँदी बरसाये रुनझुन रुनझुन
बूँदों के साज़ बजाये रुनझुन रुनझुन
पानी अपनी पायल धरती पर झनकाये रुनझुन रुनझुन

पापी है पपीहा देखो शोर करे बन में
हूक़ सी उठे सीने में आग लगे मन में
पगली पुरवाई गाये रुनझुन रुनझुन
भीगे और नाचे जाये रुनझुन रुनझुन
पानी अपनी पायल धरती पर ...

बगिया में भँवरे आये पेड़ो पर भँवरे आये
डाली पर चिड़्याँ आयीं लहरों में लहरें आये
जारे कागा जाके कहदे तू मेरे साजन से
सब आये अब तू भी आजा आ मिल जा बिरहन से
बरखा हर दिन आ जाये, हर दिन बस ये दोहराये
पानी अपनी पायल धरती पर ...