baadal kaalaa, koyal kaalee us se kaalee raat hai

Title:baadal kaalaa, koyal kaalee us se kaalee raat hai Movie:Ang Se Ang Laga Le Singer:Kishore Kumar Music:Pradeep Roy Choudhary Lyricist:Naqsh Lyallpuri

English Text
देवलिपि


बादल काला, कोयल काली, उस से काली रात है,
उस से काली ज़ुल्फ़ तेरी जो सावन की हमराज़ है
बादल काला ...

बेला गोरा, जुही गोरी, उस से गोरी चाँदनी,
उस से गोरा मुखड़ा तेरा जिस पे मुझको नाज़ है
बादल काला ...

अम्बर नीला, सागर नीली, उस से नीला नील कमल,
उस से नीली आँखें तेरी जिन में गहरा राज़ है
बादल काला ...

सुर है मीठा, लय है मीठी, उस से मीठी रागिनी,
उस से मीठे होंठ हैं तेरे, और तेरी आवाज़ है
बादल काला ...