-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:baadalon se kaat-kaat ke ye mujhe kyaa ho gayaa Movie:Satya Singer:Bhupinder Music:Vishal Bhardwaj Lyricist:Gulzar
( बादलों से काट-काट के
काग़ज़ों पे नाम जोड़ना ) -२
ये मुझे क्या हो गया
अरे ये मुझे क्या हो गया
डोरियों से बाँध-बाँढ के
रात भर चाँद तोड़ना
ये मुझे क्या हो गया -२
( एक बार तुमको जब बरसते पानियों के पार देखा था
यूँ लगा था जैसे गुनगुनाता एक आबशार देखा था
) -२
तब से मेरी नींद में बरसती रहती हो
बोलती बहुत हो और laughहँसती रहती हो
जो तुझे जानता न हो
उससे तेरा नाम पूछना
ये मुझे क्या हो गया -३
( देखो यूँ खुले बदन तुम
देखो यूँ खुले बदन गुलाबी साहिलों पे आया न करो
तुम नमक भरे समन्दरों में इस तरह नहाया न करो
सारा दिन चाँदनी सी छायी रहती है
और गुलाबी धूप बौखलाई रहती है
जामुनों की नर्म डाल पे
नाखुनों से नाम खोदना
ये मुझे क्या हो गया -२
बादलों से काट-काट के
काग़ज़ों पे नाम जोड़ना
डोरियों से बाँध-बाँढ के
रात भर चाँद तोड़ना
ये मुझे क्या हो गया