baa-hosh-o-havaas main deevaanaa

Title:baa-hosh-o-havaas main deevaanaa Movie:Night In London Singer:Mohammad Rafi Music:Laxmikant, Pyarelal Lyricist:Anand Bakshi

English Text
देवलिपि


बा-होश--हवास मैं दीवाना ये आज वसीयत करता हूँ
ये दिल ये जाँ मिले तुमको मैं तुमसे मुहब्बत करता हूँ

मेरे जीते जी यार तुम्हे, मेरी सारी जागीर मिले
वो ख़्वाब जो मैं ने देखे हैं, उन ख़्वाबों की ताबीर मिले
हर एक तमन्ना के बदले में आज ये हसरत करता हूँ
ये दिल ये जाँ मिले तुमको ...

मेरी आँखों में नींद नहीं, मेरे होंठों पर प्यास नहीं
हर चीज़ तुम्हारे नाम हुई, अब कुछ भी मेरे पास नहीं
तुमने तो लूट लिया मुझको, मैं तुमसे शिक़ायत करता हूँ
ये दिल ये जाँ मिले तुमको ...