-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:baalamavaa bolo naa bolo naa bolo naa Movie:Picnic Singer:Lata Mangeshkar Music:S Mohinder Lyricist:Majrooh Sultanpuri
आ ऽ ऽ ऽ
बालमवा, बोलो ना, बोलो ना, बोलो ना -३
मैं तो दूर खड़ी शरमाऊँ
नैना पूछ रहे कित जाऊँ, कित जाऊँ
साजनवा, बोलो ना, बोलो ना, बोलो ना
(मन की उमंगें डगमग डोलें
झूम चली मैं झूम चली मैं) -२
बेकल मनवा फिरने आया तेरी गली में तेरी गली में
क्या मैं पास तेरी चली आऊँ
नैना पूछ रहे कित जाऊँ, कित जाऊँ
साजनवा बोलो ना, बोलो ना, बोलो ना
बालमवा ...
(पूछ रही मैं प्रेम की पगली
आस लगाके आस लगाके) -२
ओ ऽ ऽ दोगे ना साजन हमको सहारा हाथ बढ़ाके हाथ बढ़ाके
देखो चल-चल के रुक जाऊँ
नैना पूछ रहे कित जाऊँ, कित जाऊँ
साजनवा बोलो ना, बोलो ना, बोलो ना
बालमवा ...
(धीरे धीरे बोले सुन मेरी धड़कन
ओ दीवाने ओ दीवाने ) -२
ओ ऽ ऽ दिल को हमारे रख ले दिल में कोई न जाने कोई न जाने
कैसे और तुझे समझाऊँ
नैना पूछ रहे कित जाऊँ, कित जाऊँ
साजनवा बोलो न बोलो ना बोलो ना
बालमवा ...