-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:baanhon men le loon zulfon se kheloon Movie:Salaakhen Singer:Kavita Krishnamurthy Music:Dilip Sen-Sameer Sen Lyricist:Sameer
बाहों में ले लूं ज़ुल्फ़ों से खेलूं
बेताब मोहब्बत कहती है आजा आजा
पागल दीवाना आवारा किस नाम से तुझको पुकारूं मैं
पलकों के साए में रखूं या दिल में तुझको उतारूं मैं
जो दिल को तेरे भा जाए उस नाम से मुझको पुकार ले तू
आँखों की सुनहरी गलियों से मुझे अपने दिल में उतार ले तू
मेरी तमन्ना मेरा यार है मेरी मोहब्बत मेरा प्यार है
कैसे बताऊं तुझको भला मैं मुझको तेरा इंतज़ार है
होंठों पे मेरे तेरी बात है अपना तो जनमों का साथ है
मैने छोड़ा सारा ज़माना हाथों में तेरा हाथ है
रंगीला आशिक़ मस्ताना किस नाम से तुझको पुकारूं मैं
पलकों के साए में ...
जन्नत से आई कोई हूर है इश्क़ में मेरे तू तो चूर है
भूले तुझे ना इक पल मेरा दिल इस में मेरा क्या कसूर है
दुनिया मेरे पैरों की धूल है मेरे जूड़े में तेरा फूल है
तेरे लिए जो मुझको मिला वो दर्द भी मुझको कबूल है