baawaraa kanhayyaa dekho mujhako pukaare

Title:baawaraa kanhayyaa dekho mujhako pukaare Movie:Mahaanandaa Singer:Lata Mangeshkar Music:Manas Mukherjee Lyricist:unknown

English Text
देवलिपि


बावरा कन्हैया देखो
मुझको पुकारे आके द्वारे
कहो कोई जाके सखी
पूरा नहीं हुआ अब मेरा सिंगार
सखी, मेरा सिंगार

आए रे, बाँधी नहीं केश अभी
बिखरा है भेष अभी
बिंदिया सजाई नहीं
माँग नहीं भरी
कहो कोई जाके सखी ...

आए रे बिन कजरा के मेरे
फीके हैं नैन अभी
कँगना पहने कहाँ
पायल नहीं बाँधी
कहो कोई जाके सखी ...