-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
badalee badalee duniyaa hai meree
Title:badalee badalee duniyaa hai meree Movie:Sangeet Samrat Tansen Singer:Lata Mangeshkar, Mahendra Kapoor Music:S N Tripathi Lyricist:Shailendra Singh
म: बदली बदली दुनिया है मेरी
जादू है ये क्या तेरे नैनन का
ल: <बनके कजरा अँखियों में रहा
एक सुंदर सपना बचपन का> -२
ल: कहती थी सदा दिलकी धड़कन -२
तू बैठ बिछाके अपने नयन
सच्ची है अगर ये तेरी लगन
लौट आएगा साथी जीवन का
म/ल: बदली बदली दुनिया ...
म: मेरे गीतों के चंचल स्वर -२
आए होंगे बादल बनकर
बरसे होंगे इस आँगन पर
देके संदेस मेरे मन का
म/ल: बदली बदली दुनिया ...
ल: इस रात को चाँद तले ये मिलन
म/ल: इस रात को चाँद तले ये मिलन
ल: चुप देख रहा है नील गगन
म/ल: दौहरायेगा ये मद-मस्त पवन
संगीत हमारी धड़कन का
म/ल: बदली बदली दुनिया ...