-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:badaraa kee chhaanv tare nanheen-nanheen boondiyaan Movie:Lekh Singer:Mukesh, Suraiyya Music:Krishna Dayal Lyricist:Raghupat Rai
सु : बदरा की छाँव तरे नन्हीं-नन्हीं बून्दियाँ
हिल-मिल बैठें दोनों यहीं मन भाये रे
आई बहार बलमा मन नाहीं माने
तुझ बिन सइयाँ मोहे सूना जग लागे
बदरा की छाँव तरे नन्हीं-नन्हीं बून्दियाँ
हिल-मिल बैठें दोनों यहीं मन भाये रे
मु : हिल-मिल बैठें दोनों कोई न पास हो
( हिल-मिल बैठें दोनों कोई न पास हो
दिन करे राम ऐसा आई बहार हो ) -२
सु : इत-उत ढूँढूँ बालम बदरा की छँव रे
जिया नहीं लागे मोरा तुम किस ठाँव रे
बदरा की छाँव तरे नन्हीं-नन्हीं बून्दियाँ
हिल-मिल बैठें दोनों यहीं मन भाये रे
मु : मन में उमंग मोरे आँखों में प्यार जी
( मन में उमंग मोरे आँखों में प्यार जी
होंठों से निकले नाम तेरा हर बार जी ) -२
सु : बदरा की छाँव तरे नन्हीं-नन्हीं बून्दियाँ
हिल-मिल बैठें दोनों यहीं मन भाये रे
दो : प्यार के सपने सदा सुहाने
प्यार करे वो न अपने-बेगाने
मेरी आँखों में सूरत तुम्हारी
राम करे न जाये बिसारी
( बदरा की छाँव तरे नन्हीं-नन्हीं बून्दियाँ
हिल-मिल बैठें दोनों यहीं मन भाये रे ) -२