badee bewafaa hai udatee hawaa hai

Title:badee bewafaa hai udatee hawaa hai Movie:Teerandaaz Singer:Lata Mangeshkar, Chorus Music:C Ramchandra Lyricist:Rajinder Krishan

English Text
देवलिपि


ल: बड़ी बेवफ़ा है उड़ती हवा है
बड़ी बेवफ़ा है उड़ती हवा है
ये ज़िंदगी साक़िया
को: आ आ आ
ल: वो दुनिया कहां है मिलती जहां है
दिल की ख़ुशी साक़िया
दिल की ख़ुशी साक़िया
को: आ आ आ

ल: देखा है हम ने दिन रात पी के
निकले न फिर भी अर्मान जी के
झूटी है साक़ी मै की ये मस्ती
रोशन हो कैसे फिर दिल की बस्ती
को: झूटी है साक़ी मै की ये मस्ती
रोशन हो कैसे फिर दिल की बस्ती
यहां न वहां है जाने कहां है
वो रोशनी साक़िया
वो रोशनी सक़िया
को: आ आ आ
बड़ी बेवफ़ा है ..

ल: शीशे में जो है वो तो है नक़ली
कहां पे छुपा के रखी है असली
आँखों से अपनी इक जाम दे दे
बेताब दिल को आराम दे दे
को: आँखों से अपनी इक जाम दे दे
बेताब दिल को आराम दे दे
ल: तड़पा रही है रह रह के दिल की
ये बेकली साक़िया
ये बेकली साक़िया
को: आ आ आ