badee der bhaee kab loge kabar more raam

Title:badee der bhaee kab loge kabar more raam Movie:Basant Bahaar Singer:Mohammad Rafi Music:Shankar, Jaikishan Lyricist:Shailendra Singh

English Text
देवलिपि


बड़ी देर भई -२
कब लोगे ख़बर मोरे राम -२
बड़ी देर भई -२

कहते हैं तुम हो दया के सागर
फिर क्यूँ खाली मेरी गागर
झूमें झुके कभी न बरसे
कैसे हो तुम घनश्याम -२
हे राम -२
बड़ी देर भई -२

सुन के जो बहरे बन जाओगे
आप ही छलिया कहलाओगे
मेरी बात बने ना बने
हो जाओगे तुम बदनाम -२
हे राम -२
बड़ी देर भई -२
कब लोगे ख़बर मोरे राम -२

चलते-चलते मेरे पग हारे
आई जीवन की शाम
कब लोगे ख़बर मोरे राम
बड़ी देर भई -२