-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
badee der se meghaa barasaa ho raamaa
Title:badee der se meghaa barasaa ho raamaa Movie:Namkeen Singer:Asha Bhonsle Music:R D Burman Lyricist:Gulzar
बड़ी देर से
( बड़ी देर से मेघा बरसा हो रामा
जली कितनी रतियाँ ) -२
बड़ी देर से मेघा बरसा
इस पहलू झुलसी तो उस पहलू सोई -२
सारी रात सुलगी मैं आया न कोई
हाँ
बैठी रही रख के हथेली पे दो अखियाँ -२
जली कितनी रतियाँ
( बड़ी देर से मेघा बरसा हो रामा
जली कितनी रतियाँ ) -२
बड़ी देर से मेघा बरसा
थोड़ा सा तेज कभी थोड़ा सा हल्का -२
रोका ना जाये मुई अखियों का टपका
जागी रही ले के हथेली पे भीगी लड़ियाँ -२
जली कितनी रतियाँ
( बड़ी देर से मेघा बरसा हो रामा
जली कितनी रतियाँ ) -२
बड़ी देर से मेघा बरसा