-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
bahaae chaand ne aansoo, zamaanaa chaandanee samajhaa
Title:bahaae chaand ne aansoo, zamaanaa chaandanee samajhaa Movie:Lagan Singer:Hemant Kumar Music:Hemant Kumar Lyricist:Rajinder Krishan
बहाए चाँद ने आँसू, ज़माना चाँदनी समझा - २
किसी के दिल से हूक उठी, तो कोई रागिनी समझा - २
छुपाया किस तरह ग़म को, ज़माने की निगाहों से - २
ज़माने की निगाहों से
मेरा ग़म देखने वाला, मेरे ग़म को खुशी समझा
बहाए चाँद ने ...
चमन को छोड़कर मैंने, गुज़ारी ज़िंदगी ऐसे - २
गुज़ारी ज़िंदगी ऐसे
के जो काँटा नज़र आया, उसी को मैं कली समझा
बहाए चाँद ने ...