bahaaron ko chaman yaad aa gayaa hai

Title:bahaaron ko chaman yaad aa gayaa hai Movie:Mehdi Hassan And Ghulam Ali (Non-Film) Singer:Ghulam Ali Music:unknown Lyricist:Rafat Sultan

English Text
देवलिपि


बहारों को चमन याद आ गया है
मुझे वो गुलबदन याद आ गया है

लचकती शाख़ ने जब सर उठाया
किसी का बाँकपन याद आ गया है

तेरी सूरत को जब देखा है मैंने
उरूच-ए-फ़िक़्र-ओ-फ़न याद आ गया है

मेरी ख़ामोशी पे हँसने वालो
मुझे वो कम-सुखन याद आ गया है

मिले वो अजनबी बन कर तो रफ़त
ज़माने का चलन याद आ गया है