bahot diyaa dene waale ne tujhako

Title:bahot diyaa dene waale ne tujhako Movie:Soorat Aur Seerat Singer:Mukesh Music:Roshan Lyricist:Shailendra Singh

English Text
देवलिपि


बहोत दिया देने वाले ने तुझको -२
आँचल ही न समाये तो क्या कीजे
बीत गये जैसे ये दिन रैना
बाकी भी कट जाये दुआ कीजे

जो भी दे-दे मालिक तू कर ले क़ुबूल -२
कभी-कभी काँटों में भी खिलते हैं फूल
वहाँ देर भले है अन्धेर नहीं
घबरा के यूँ गिला मत कीजे

बहोत दिया देने वाले ने तुझको
आँचल ही न समाये तो क्या कीजे

देंगे दुःख कब तक भरम के ये चोर -२
अरे ढलेगी ये रात प्यारे फिर होगी भोर
कब रोके रुकी है समय की नदिया
घबरा के यूँ गिला मत कीजे

बहोत दिया देने वाले ने तुझको
आँचल ही न समाये तो क्या कीजे
बीत गये जैसे ये दिन रैना
बाकी भी कट जाये दुआ कीजे