-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
baithee hoon teree yaad kaa le kar ke sahaaraa
Title:baithee hoon teree yaad kaa le kar ke sahaaraa Movie:Village Girl Singer:Noorjahan Music:Shyamsunder Lyricist:Wali Saheb
बैठी हूँ तेरी याद का लेकर के सहारा
आ जाओ के चमके मेरी क़िस्मत का सितारा
दिन रात जला करती हूँ फ़ुर्क़त में तुम्हारी
हर साँस धुआँ बनके निकलता है हमारा
आ जाओ के चमके ...
चुप चाप सहे जाती हूँ मैं दर्द की चोटें
ले ले के जिये जाती हूँ मैं नाम तुम्हारा
आ जाओ के चमके ...
अक्सर मेरी आँखों ने तुझे नीन्द में ढूँडा
उठ उठ के तुझे दिल ने कई बार पुकारा
आ जाओ के चमके ...