bakaa-e-dil ke liye jyoon lahoo zurooree hai

Title:bakaa-e-dil ke liye jyoon lahoo zurooree hai Movie:Anjuman (Non-Film) Singer:Ghulam Ali Music:unknown Lyricist:Farhat Shahzad

English Text
देवलिपि


बका-ए-दिल के लिये ज्यूँ लहू ज़ुरूरी है
इसी तरह मेरे जीवन में तू ज़ुरूरी है

ये अक्ल वाले नहीं अहल-ए-दिल समझते हैं
के क्यूँ शराब से पहले वुज़ू ज़ुरूरी है

ख़ुदा को मुँह भी दिखाना है एक दिन यारो
वफ़ा मिले न मिले जुस्तजू ज़ुरूरी है

कली उम्मीद की खिलती नहीं हर इक दिल में
हर एक दिल में मगर आरज़ू ज़ुरूरी है

है अहतराम भी लाज़िम के ज़िक्र है उसका
जिगर का चाक भी होना रफ़ू ज़ुरूरी है