baqadr-e-shauq iqaraar-e-vafaa kyaa - - saigal

Title:baqadr-e-shauq iqaraar-e-vafaa kyaa - - saigal Movie:non-Film Singer:K L Saigal Music:unknown Lyricist:Seemab Akbarabadi

English Text
देवलिपि


बक़द्र-ए-शौक़ इक़रार-ए-वफ़ा क्या
हमारे शौक़ की है इंतहा क्या

दिल-ए-आफ़तज़दा का मुद्दा क्या
शिकस्ता साज़ क्या उसकी सदा क्या

मुहब्बत का यही जब शगुन ठहरा
तो फिर आहें रफ़ा क्या न रफ़ा क्या

दुअ दिल से जो निकले कारग़र हो
यहाँ दिल ही नहीं दिल से हुआ क्या

सलामत दामन-ए-उम्मीद-ए-सीमाब
मुहब्बत में किसी का आसरा क्या