barason ke baad uthee aaj holee hai

Title:barason ke baad uthee aaj holee hai Movie:Deshwaasi Singer:Kavita Krishnamurthy, Chorus, Anuradha Paudwal, Nitin Mukesh Music:Laxmikant, Pyarelal Lyricist:Anand Bakshi

English Text
देवलिपि


बरसों के बाद उठी मन में तरंग
रंग खेलो रंग इक दूजे के संग
ओ अ.म्बुआ पे कोयल बोली है आज होली है
रंग खेलो रंग ...

ओ भीगी गोरी की चुनरी चोली है आज होली है
रंग खेलो रंग ...

घूंघट खोलो मुंह मत मोड़ो ओ मोड़ो आज के दिन ये ओ दिन ये दिल मत तोड़ो
बाबा मेरा पीछा छोड़ो मेरे पीछे तुम मत दौड़ो
तुमने जो भर कर मारी ये कैसी है पिचकारी
ये तो बन्दूक की गोली है आज होली है
रंग खेलो रंग ...

पनघट पर बैठी सब सखियां करती थीं आपस में बतियां
राधा की क्यों भीगें अंखियां जागे सारी की सारी रतियां
घनश्याम से प्रीति लगाई घनश्याम तो है हरजाई
ये राधा कितनी भोली है आज होली है
रंग खेलो रंग ...

नीला पीला रंग ये छाये बीते दिनों की याद दिलाये
कोई नज़र के सामने आए सामने आ के फिर छुप जाए
पल पल रंग बदलता जाए
नैनों से बरसे ये सावन काहे ये जीवन
दुख सुख की आँख मिचौली है आज होली है
रंग खेलो रंग ...