-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
bas ke dushwaar hai har kaam kaa aasaan honaa - - rafi
Title:bas ke dushwaar hai har kaam kaa aasaan honaa - - rafi Movie:non-Film Singer:Mohammad Rafi Music:Khaiyyam Lyricist:Ghalib
बस के दुश्वार है हर काम का आसां होना
आदमी को भी मयस्सर नहीं इन्सां होना
गिरिया चाहे है ख़राबी मेरे काशाने की
दर-ओ-दीवार से टपके है बियाबां होना
इशरत-ए-क़त्ल-गह-ए-अह्ल-ए-तमन्ना मत पूछ
ईद-ए-नज़्ज़ारा है शमशीर का उरियां होना
की मेरे क़त्ल के बाद उसने जफ़ा से तौबा
हाय उस ज़ूद पशेमां का पशेमां होना