-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:beete naheen raat sanam karo koee baat sanam Movie:Hum Matwale Naujawan Singer:Geeta Dutt, Mukesh Music:Chitragupt Lyricist:Majrooh Sultanpuri
गी : बीते नहीं रात सनम करो कोई बात सनम
दुनिया सोए हमें नींद लागे ना
मु : मिले भी तो दूर से हम कोई देखे ये सितम
मैं तो जागूँ मेरी तक़दीर जागे ना
मानो सनम कटेगी ये रात नहीं जो हमीं साथ नहीं
गी : क्या हुआ जो तेरा मेरा साथ नहीं ये कोई बात नहीं
मु : ना बनो जी दिये देते हैं गवाही तेरे नैना
गी : बीते नहीं रात सनम ...
खिड़की खुली चन्दा नज़र आ ही गया मुझे तड़पा ही गया
मु : नाम तेरा ज़ुबाँ पर लहरा ही गया लब तक आ ही गया
गी : जो लबों पे है वो कह दे जो है दिल में वो न कहना
मु : मिले भी तो दूर से ...
रात ढली चाँदनियां ज़र्द भी है ये हवा सर्द भी है
गी : हाँ ऐ पिया हवा ज़रा सर्द भी है दिल में कुछ दर्द भी है
मु : न कहा था मेरी जां हमसे कभी दूर न रहना
गी : बीते नहीं रात सनम ...