beqasee had se jab guzar jaae

Title:beqasee had se jab guzar jaae Movie:Kalpanaa Singer:Asha Bhonsle Music:O P Nayyar Lyricist:Jaan Nisar Akhtar

English Text
देवलिपि


बेक़सी हद से जब गुज़र जाए
कोई ऐ दिल जिए कि मर जाए

ज़िन्दगी से कहो दुलहन बन के -२
आज तो दो घड़ी सँवर जाए
कोई ऐ दिल ...

उनको जी भर के देख लेने दे -२
दिल की धड़कन ज़रा ठहर जाए
कोई ऐ दिल ...

हम हैं अपनी जान के दुश्मन -२
क्यों ये इल्जाम उनके सर जाए
कोई ऐ दिल ...

मेरे नग़मों से उनका दिल न दुखे -२
ग़म नहीं मुझपे जो गुज़र जाए
कोई ऐ दिल ...