-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
bhaarat kee vidhavaa dukhiyaaree
Title:bhaarat kee vidhavaa dukhiyaaree Movie:Abla Singer:unknown Music:Khurshid Khan Lyricist:Pt Gyan Chandra
भारत की विधवा दुखियारी भारत की विधवा
को : भारत की विधवा दुखियारी भारत की विधवा
बिन मालिक के खेती जाये -२
चोर कैसा नज़र लगाये -२
लागे आग भसम हो जाये -२
सूखे जीवन की फुलवारी
को : भारत की विधवा दुखियारी भारत की विधवा
सासू देवर जेठ धिक्कारे -२
हर की काई जाई पुकारे -२
मात पिता भी ठोकर मारे -२
विपद पड़ी दुखिया पे भारी
को : भारत की विधवा दुखियारी भारत की विधवा
( जागो-जागो होश में आवो
घर में लागी आग बुझावो ) -२
विधवाओं के कष्ट मिटावो -२
तुम्हें देखती दुनिया सारी
को : भारत की विधवा दुखियारी भारत की विधवा