-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
bhagavaan ik qusoor kee itanee badee sazaa
Title:bhagavaan ik qusoor kee itanee badee sazaa Movie:Gehra Daagh Singer:Mohammad Rafi Music:Ravi Lyricist:Shakeel Badayuni
भगवान इक क़ुसूर की इतनी बड़ी सज़ा
दुनिया तेरी यही है तो दुनिया से मैं चला
भगवान इक क़ुसूर ...
दुनिया के ज़ालिमों ने चलाईं वो आँधियाँ
सारे चिराग़ बुझ गए मैं देखता रहा
दुनिया तेरी यही है ...
मैं ये समझ रहा था मेरे दाग़ धुल गए
होगा कुछ और ख़ून-ए-जिगर ये पता न था
दुनिया तेरी यही है ...
मुझ सा बदनसीब न होगा जहान में
जो भी मिला उसी ने गुनहगार ही कहा
दुनिया तेरी यही है ...