-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
bhar bhar aayen ankhiyaan
Title:bhar bhar aayen ankhiyaan Movie:Samrat Chandragupta Singer:Mohammad Rafi, Lata Mangeshkar Music:Kalyanji Virji Shah Lyricist:Bharat Vyas
ल: ( भर भर आयें अंखियाँ
हो मोरा छुप छुप रोये रे जिया
अपने ही हाथों आग लगाई
हाय मैंने ये क्या किया ) -२
भर भर आयें अंखियाँ
( सोई है दुनिया कोई नहीं जागे
मैं हूँ अकेली मेरा दिल नहीं लागे ) -२
रैन डराये रे चैन न आये रे
हाय मैंने ये क्या किया
भर भर आयें अंखियाँ
हो मोरा छुप छुप रोये रे जिया
अपने ही हाथों आग लगाई
हाय मैंने ये क्या किया
भर भर आयें अंखियाँ
र: ( कभी है अंधेरा कभी है उजाला
क़िस्मत का है खेल निराला ) -२
फूलों के बदले काँटों की माला
हाय तूने ये क्या किया
ल: भर भर आयें अंखियाँ
हो मोरा छुप छुप रोये रे जिया
अपने ही हाथों आग लगाई
हाय मैंने ये क्या किया
भर भर आयें अंखियाँ