bhare hain aankh men aansoo

Title:bhare hain aankh men aansoo Movie:Sara Jahan Hamara Singer:Asha Bhonsle, Mukesh Music:Babul Lyricist:Anjum Jaipuri

English Text
देवलिपि


आ : भरे हैं आँख में आँसू ख़ुशी कम होती जाती है
मु : वो क्या बिछड़े हैं हमसे ज़िन्दगी कम होती हाती है

कहाँ जाएं किधर जाएं निग़ाहों में अंधेरा है
तमन्ना ज़िन्दगी की अब तो दिल में सोती जाती है
भरे हैं आँख में ...

मु : मुक़द्दर बन के बिगड़ा है गिला दुनिया से क्या कीजे
आ : हमारा दिल धड़कता है ज़रा आवाज़ तो दीजे
तुम्हारा नाम ले ले कर मोहब्बत रोती जाती है
भरे हैं आँख में ...