-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
bharee duniyaa men aakir dil ko samajhaane kahaan jaaen
Title:bharee duniyaa men aakir dil ko samajhaane kahaan jaaen Movie:Do Badan Singer:Mohammad Rafi Music:Ravi Lyricist:Shakeel Badayuni
भरी दुनिया में आख़िर दिल को समझाने कहाँ जाएं
मुहब्बत हो गई जिनको वो दीवाने कहाँ जाएं
लगे हैं शम्मा पर पहरे ज़माने की निगाहों के
जिन्हें जलने की हसरत है वो परवाने कहाँ जाएं
सुनाना भी जिन्हें मुश्किल छुपाना भी जिन्हें मुश्किल
ज़रा तू ही बता ऐ दिल वो अफ़साने कहाँ जाएं