bholaa saa balamaa re naaheen samajhe hamaare ishaare

Title:bholaa saa balamaa re naaheen samajhe hamaare ishaare Movie:Haveli (Pakistani-Film) Singer:Mala Music:Khurshid Anwar Lyricist:Qateel Shifai

English Text
देवलिपि


भोला सा बलमा रे नाहीं समझे हमारे इशारे
कोई कैसे भला बिन सैयाँ ये सुहाने ज़माने गुज़ारे
हाय भोला सा बलमा रे नाहीं समझे हमारे इशारे

ना धुन पायल की वो समझे ना कंगना की बोली
ऐसा अनाड़ी मिला है हमको सपनों का हमजोली
ना वो देखे हमें लहरा के न वो ज़ुल्फ़ें हमारी सँवारे
हाय भोला सा बलमा रे नाहीं समझे हमारे इशारे

एक तो मौसम रंग रंगीला उस पर शाम सुहानी
ऐसे में फिर आ अलबेला दिखलाये नादानी
इन नैनों के जितने हैं जादू किये हमने वो सारे के सारे
हाय भोला सा बलमा रे नाहीं समझे हमारे इशारे
कोई कैसे भला बिन सैयाँ ये सुहाने ज़माने गुज़ारे
हाय भोला सा बलमा रे नाहीं समझे हमारे इशारे