bhoolane waale naam le-le ke teraa ham to jiye

Title:bhoolane waale naam le-le ke teraa ham to jiye Movie:Aulad (Pakistani-Film) Singer:Naseem Begum Music:A Hameed Lyricist:Faiyyaz Hashmi

English Text
देवलिपि


भूलने वाले तेरी याद है, तन्हाई है
किसी मासूम वफ़ा ने ये क़सम खाई है

नाम ले-ले के तेरा हम तो जिये जायेंगे -२
लोग यूँ ही हमें बदनाम किये जायेंगे
नाम ले-ले के तेरा हम तो जिये जायेंगे

हमपे इल्ज़ाम सही तू न हो बदनाम कहीं -२
अपने होंठों को तेरे ग़म में सिये जायेंगे
नाम ले-ले के तेरा हम तो जिये जायेंगे

जाने वाले तेरे क़दमों के निशाँ बाक़ी हैं -२
हम तो सजदे तेरी राहों में किये जायेंगे

नाम ले-ले के तेरा हम तो जिये जायेंगे
लोग यूँ ही हमें बदनाम किये जायेंगे
नाम ले-ले के तेरा हम तो जिये जायेंगे