bhoole se mohabbat kar baithaa dil hee to hai

Title:bhoole se mohabbat kar baithaa dil hee to hai Movie:Dil Hi To Hai Singer:Mukesh Music:Roshan Lyricist:Sahir Ludhianvi

English Text
देवलिपि


भूले से मोहब्बत कर बैठा
नादाँ था बेचारा दिल ही तो है
हर दिल से ख़ता हो जाती है
बिगड़ो न ख़ुदारा दिल ही तो है
दुनिया में हमारा दिल ही तो है

( इस तरह निगाहें मत फेरो
ऐसा न हो धड़कन रुक जाए ) -२
सीने में कोई पत्थर तो नहीं -२
एहसास का मारा दिल ही तो है
दुनिया में हमारा ...

( बेदादगरों की ठोकर से
सब ख़्वाब सुहाने चूर हुए ) -२
अब दिल का सहारा ग़म ही तो है -२
अब ग़म का सहारा दिल ही तो है
दुनिया में हमारा ...