-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
bhulaa bhee de use jo baat ho gaee pyaare
Title:bhulaa bhee de use jo baat ho gaee pyaare Movie:Mehrab (Non-Film) Singer:Ghulam Ali Music:Ghulam Ali, Rafique Husain Lyricist:Habib Jalib
भुला भी दे उसे जो बात हो गई प्यारे
नये चराग़ जला रात हो गई प्यारे
न तेरी याद न दुनिया का ग़म न अपना ख़याल
अजीब सूरत-ए-हालात हो गई प्यारे
तेरी निगाह-ए-पशेमाँ को कैसे देखूँगा
कभी जो तुझसे मुलाकात हो गई प्यारे
कभी कभी तेरी यादों की साँवली रुत में
बहे जो अश्क़ तो बरसात हो गई प्यारे
वफ़ा का नाम न लेगा कोई ज़माने में
हम-अहल-ए-दिल को अगर मात हो गई प्यारे